फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पटली, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम मनियांमऊ के सामने गुरुवार सुबह एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। एंबुलेंस से एक परिवार महिला का शव लेकर दिल्ली से लेकर झारखंड जा रहा था। हादसे में एंबुलेंस में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


उमाकांत निवासी टाटानगर झारखंड ने बताया कि बीमार पत्नी का इलाज दिल्ली एम्स में कई दिनों से चल रहा था। गुरुवार रात उनकी मौत हो जाने के बाद शव को निजी एंबुलेंस करके झारखंड अपने घर लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ बेटा अविनाश के साथ उसकी सास, साला और भाई विकास भी साथ था। एंबुलेंस चालक आगरा कानपुर नेशनल हाईवे 19 होकर ले जा रहा था।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इकदिल के पास पहुंचे चालक को झपकी आने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे उमाकांत पांडे, उनकी साली और बेटे की सास घायल हो गईं। जबकि बेटा अविनाश, भाई विकास और चालक बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें