कानपुर देहात के माती जेल से हरियाणा की गुरुग्राम कोर्ट में पेशी को ले जाते समय अपहरण और चेन स्नेचिंग का बंदी गाजियाबाद के साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से फरार हो गया। पेशाब करने के लिए जाने के बहाने वह तीन पुलिस कर्मियों को चकमा दे गया।
हरियाणा के लुधियाना के धौसा थाना क्षेत्र निवासी अबरार पुत्र इसरार के ऊपर गुरुग्राम में अपहरण और चेन स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज हैं। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में वह अगस्त माह से माती जेल में बंद था। गुरुग्राम कोर्ट से अबरार की पेशी का सम्मन जारी किया गया था।