कानपुर जिला जेल में रविवार सुबह एक बंदी की संदिग्ध हालत में तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर जेल प्रशासन उसे लेकर उर्सला पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी बेकनगंज पुलिस को दी। फिर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम हुआ।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसी वर्ष 26 जुलाई को बेकनगंज के तलाक महल में बारिश के दौरान करंट से प्राइवेट कर्मी मुन्ने (27) की मौत हो गई थी। घटना के बाद सैकड़ों की भीड़ ने जमकर बवाल किया था। पुलिस ने पांच सौ उपद्रवियों के खिलाफ संगीन धाराओं में दो एफआईआर दर्ज की थी।