फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति निवास की तरफ फिर शुरू हुई खुदाई, बरसात से पहले रोक दिया गया था काम

Thu, 08 Aug 2019 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निवास की तरफ गहरी सीवर लाइन बिछाने के लिए फिर से खुदाई शुरू कर दी है। इससे वहां दिनभर धूल उड़ती रही। मौके पर मानक के अनुरूप बैरिकेडिंग न करने से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन


नमामि गंगे परियोजना के तहत जीटी रोड के कल्याणपुर सब्जी मंडी मोड़ से शुभ संस्कार गेस्ट हाउस, दयानंद विहार में राष्ट्रपति निवास के पास से होते हुए इसी मोहल्ले में स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन तक गहरी सीवर लाइन बिछाई जा रही है।

ठेकेदार ने जून तक कल्याणपुर मोड़ से त्रिभुवन पैलेस तक चमाचम सड़क खोदकर गहरी सीवर लाइन बिछाई, पर बरसात की वजह से काम बंद हो गया था। ठेकेदार ने अब वहां से करीब 300 मीटर आगे शुभ संस्कार गेस्ट हाउस तक गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इकाई के अवर अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि दयानंद विहार स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन तक गहरी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। वहां से गंदा पानी बनियापुरवा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जाएगा। यह कार्य 4-5 दिन में पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें