फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभ्यर्थियों से पहले प्राचार्य, शिक्षक और स्टाफ की होगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कमर कसी है। शनिवार को पुलिस कमिश्नर ने रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों व स्टाफ को निर्देशित किया। परीक्षा में अभ्यर्थियों से पहले प्राचार्य, शिक्षक और स्टाफ की सख्त चेकिंग होगी। सभी की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही उन्हें केंद्रों में जाने की अनुमति रहेगी। कुल 1600 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 10 क्यूआरटी, दो कंपनी पीएसी और आरएएफ का पहरा रहेगा।
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में नकल कराने की कोशिश का मामला सामने आया जिसमें तीन कॉलेज के शिक्षक और दो केंद्र निरीक्षक गिरफ्तार हुए थे। सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन आठ, नौ और 10 जून को हो रहा है। शनिवार को सीपी रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध संकल्प शर्मा, सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर ऑडिटोरियम में मौजूद रहे।शहर में 54 केंद्र बनाए गए हैं। एक पाली में 19440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इतनी संख्या में अभ्यर्थियों के आने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। उसको देखते हुए ट्रैफिक स्टाफ को प्रमुख जगहों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था
- सुबह की पाली 10 से 12 और शाम की तीन से पांच बजे परीक्षा होगी।
- सुबह आठ से 9:30 बजे और दोपहर एक से 2:30 बजे प्रवेश मिलेगा।
- 54 इंस्पेक्टर, दो कंपनी पीएसी, 10 क्यूआरटी, 100 एसआई लगेंगे।
- स्टेशन, झकरकटी के पास पूर्व पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।
- प्राचार्य, केंद्र प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कार्यदायी संस्था के स्टाफ मोबाइल ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें