फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की पटरी किनारे लेट कर आराम कर रहे युवक के दोनों हाथ मालगाड़ी की चपेट में आकर कटे

Thu, 11 Jul 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के शेखपुर स्थित ससुराल में रह रहे मैनपुरी के भोगांव निवासी असलम (30) के मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों हाथ कट गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बाद में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के भोगांव के निवासी 30 वर्षीय असलम पुत्र जैनुद्दीन की शेखपुर में ससुराल है। वह अपने परिवार सहित 10 साल से ससुराल में ही रहते हैं। शीशम बाग फतेहगढ़ में हेयर कटिंग दुकान का खोखा है। परिवार में पत्नी नसरीन, 4 बेटियां व एक बेटा है।

गुरुवार को वह फतेहगढ़ दुकान पर नहीं गए। शाम को वह शेखपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल पटरी के किनारे लेटे थे। इसी बीच फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी से उनके दोनों हाथ कलाई के पास से कट गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाया गया। पत्नी व बच्चे भी अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि असलम नशे जैसी स्थिति में थे। पत्नी दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें