फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनको चित्रकूट में देख सुरक्षाकर्मियों को लगा प्रधानमंत्री आ गए, जानकारी हुई तो हड़कंप सा मच गया

Sat, 16 Feb 2019 08:30 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के भाई प्रहलाद मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ अचानक चित्रकूट पहुंचे एक शख्स को देख सुरक्षाकर्मी हतप्रद रह गए। पहले तो लोगों को लगा प्रधानमंत्री आ गए लेकिन बाद में पता चला कि वह उनके भाई हैं। 

 

शाम को उन्होंने सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी, स्फटिक शिला, हनुमानधारा व जानकीकुंड के दर्शन करने के बाद कामतानाथ प्रमुख द्वार पहुंचे। मंदिर में माथा टेकने के बाद कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को यादकर आंखे नम हो जाती हैं। शहीद के परिजनों को जो कष्ट हो रहा है वही कष्ट उन्हें भी हो रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंतकवादियों का पनाहगार बने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। जिससे पाकिस्तान को भी आतंकियों से मुक्त कराया जा सके। इसके बाद उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें