फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति तीन जून को परौंख में: पैतृक गांव में एक घंटा 40 मिनट रहेंगे, प्रधानमंत्री का भी संभावित दौरा तय

Wed, 18 May 2022 08:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर देहात के परौंख गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा तय हो गया है। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन भी संभावित है। इसको मंडलायुक्त के साथ अफसरों ने भी गांव का निरीक्षण शुरू कर दिया है ।
 
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अपने गांव के दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। वह तीन जून को लखनऊ से हेलीकाप्टर से परौंख आएंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भी संभावित है। राष्ट्रपति एक घंटे अपने गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही आधे घंटे में गांव भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि डेरापुर तहसील का परौंख राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पैतृक गांव हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद वह दूसरी बार परौंख आ रहे हैं। इसके पहले वह 27 जून 2021 को जिले में आए थे। तब उनका पुखरायां में भी कार्यक्रम था इससे वह गांव को अधिक समय नहीं दे सके थे। इस बार उनका कार्यक्रम सिर्फ गांव में ही है।
इस बार वह गांव में एक घंटा 40  मिनट रहेंगे। संभावित कार्यक्रम के अनुसार वह 2:30 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से परौंख के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम तीन बजे वह परौंख में बने हेलीपैड से जनसभा स्थल पर पहुंच जाएंगे। शाम चार बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल में करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार से 4:30 बजे तक वह पथरी देवी माता मंदिर का दर्शन, भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्र्यापण, गांव के मिलन केंद्र का भ्रमण करेंगे। इसी दौरान वह गांव के पुराने मित्रों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद हेलीपैड पर पहुंच कर 4:40 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी संभावित है लेकिन अभी तक प्रोटोकॉल नहीं आया है। मंडलायुक्त डॉ राजशेखर ने बताया कि राष्ट्रपति के परौंख आने का कार्यक्रम आ गया है। आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें