फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: मुलाकात में बारिश भी नहीं डाल सकेगी खलल, लगाया जाएगा वाटर प्रूफ पांडाल

Sun, 20 Jun 2021 01:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पहली बार अपने पैतृक गांव आने का कार्यक्रम तय होने के बाद पुखरायां कस्बे में भी तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई हैं। आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में राष्ट्रपति से लोगों की मुलाकात के लिए वाटर प्रूफ पांडाल लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मैदान में भरे पानी की निकासी का भी इंतजाम भी किया जा रहा है। वहीं हैलीपैड बनाने के लिए कॉलेज के मैदान में सफाई कराई गई है। पुखरायां में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को देखते हुए अफसर तैयारियों में जोर लगाए हुए हैं।



 
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार को आरएसजीयू इंटर कॉलेज के मैदान में पानी भरा होने के कारण उसकी निकासी का इंतजाम कराया गया। कार्यक्रम में बारिश का खलल न पड़े, इसके लिए वाटर प्रूफ पांडाल लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। जहां राष्ट्रपति लोगों से मुलाकात करेंगे।

लोगों की संख्या का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। सूची बनाए जाने का कार्य चल रहा है। वहीं डिग्री कॉलेज के मैदान में हेलीपैड बनाया जाएगा। जहां तीन हैलीकॉप्टर उतरेंगे। नगर पालिका के कर्मचारी शनिवार को जेसीबी मशीन से हेलीपैड स्थल की साफ-सफाई करते रहे।

रोड के दोनों तरफ नालियों की सफाई भी कराई जा रही है। यहां से राष्ट्रपति अपने मित्र सतीश मिश्र के घर मिलने जाएंगे। रास्ते में कोई खामी न रहे, इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। तहसीलदार रामशंकर वर्मा और नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने हेलीपैड के लिए की जा रही साफ सफाई का जायजा लिया। जमीन समतल करने और बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें