फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के पिता करते थे पथरी देवी मंदिर की देखरेख

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। परौंख गांव के रहनिया चौक के पास पथरी देवी का मंदिर है। जिससे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गहरी आस्था है। ग्रामीणों के अनुसार पथरी देवी मंदिर के आसपास नील की कोठियां थी। उनके खत्म होने के बाद पथरी देवी मंदिर की देखरेख राष्ट्रपति के पिता स्व. मैकू लाल (मैकू कक्कू) करने लगे। उन्होंने चंदा करके मंदिर का कच्चा चबूतरा बनवाया।
विज्ञापन

जिसके बाद धीरे-धीरे मंदिर का निर्माण होने लगा। राष्ट्रपति के पिता के समय से उनके परिवार के लोग आज भी देवी की पूजा करते आ रहे है। इसी तरह राष्ट्रपति को गांव के रहनिया चौक से बहुत लगाव रहा है। जिसको देखते हुए रहनिया चौक व पथरी देवी मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराने के संबंध में डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने टीम के साथ निरीक्षण किया। रविवार से इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होने की संभावना है।
परौंख में भ्रमण स्थलों पर किया रिहर्सल
डेरापुर। पैतृक गांव परौंख आगमन के दौरान राष्ट्रपति गांव के चार स्थानों का भ्रमण करेंगे। इसके लिए बनाए जा रहे हेलीपैड से पथरी देवी मंदिर, मिलन केंद्र, आंबेडकर पार्क व झलकारी बाई इंटर कॉलेज तक पहुंचने के लिए रूट चार्ज बनाया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, प्रभारी तहसीलदार लाल सिंह यादव, सीओ अशापाल सिंह, थाना प्रभारी मंगलपुर बीरपाल सिंह व ईओ नगर पंचायत सुरेश कुमार रूट चार्ट बनाने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने हेलीपैड से राष्ट्रपति के भ्रमण स्थल वाले स्थानों तक 12 से 14 किलोमीटर की रफ्तार से दूरी का रिहर्सल किया। हेलीपैड के सबसे नजदीक स्थित मिलन केंद्र की दूरी करीब 600 मीटर है। इसी तरह पथरी देवी मंदिर, आंबेडकर पार्क व झलकारी बाई इंटर कॉलेज तक पहुंचने की दूरी व समय मापा गया। वहीं डीएम के नहीं पहुंचने से झलकारी बाई इंटर कॉलेज में आयोजित अधिकारियों की बैठक नहीं हो सकी।
हेलीपैड बनाने को जगह की चिह्नित
डेरापुर। राष्ट्रपति के आगमन के लिए झलकारी इंटर कॉलेज के बगल स्थित खेत में हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि की सफाई शुरू कराई गई है। पीडब्लूडी को हेलीपैड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्किंग स्थल के लिए सड़क किनारे भूमि की तलाश की जा रही है। शनिवार को एएसपी घनश्याम चौरसिया ने परौंख पहुंच कर संपर्क मार्ग किनारे की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही भूमि का चयन कर लिया जाएगा।
परौंख में 64 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण
डेरापुर। सीएचसी डेरापुर के चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह समेत स्वास्थ्य व विकास विभाग के कर्मी शनिवार को परौंख पहुंचे। उन्होंने टीकाकरण व गोल्डन कार्ड बनवाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि परौंख में 45 प्लस के 884 लोग हैं। जिनमें से 575 लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है। सोमवार से टीम गांव के घर-घर जाकर लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने व टीकाकरण का काम करेगी।
भ्रमण स्थल के आसपास जलभराव
डेरापुर। परौंख मेें राष्ट्रपति के भ्रमण स्थल आंबेडकर पार्क के पीछे बने देवी मंदिर से लेकर रामकुमार के दरवाजे तक व मोहल्ले में जलभराव रहता है। लोगों को मंदिर तक आने में भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मंदिर मार्ग पर सफाई का कार्य तो चल रहा है, लेकिन बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से दिक्कत बनी हुई है। गांव के राम कुमार, श्रीराम, नीलू, गोलू आदि ने मंदिर तक मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है
आईबी, स्पेशल ब्रांच व एलआईयू की टीम ने लिया जायजा
पुखरायां। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारी का आईबी व स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने शनिवार को देर शाम पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। पुखरायां में 27 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार की देर शाम आईबी की अधिकारी नवोदिता बंदोपाध्याय, स्पेशल ब्रांच के अनुपम गौर व एलआईयू के रविंद कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने टीम के साथ इंटर कॉलेज मैदान में तैयार किए जा रहे पंडाल और डिग्री कॉलेज मैदान में बनाए जाने वाले हेलीपैड के स्थान का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें