इसके अलावा भाजपा ने 100 जनप्रतिनिधियों से जुड़ी तीन सूची राष्ट्रपति भवन भेजी है। पहली सूची में 55 लोग, दूसरी सूची में 29 और तीसरी सूची में 16 लोग शामिल हैँ। जिसमें वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक, क्षेत्रीय और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का नाम हैँ। भाजपा की उत्तर जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलकर उनका नागरिक अभिनंदन करने के लिए समय मांगा जाएगा। इस दौरान उन्हें गीता भेंट की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाना को अपने प्रतिनिधि के रूप में महाना को राष्ट्रपति के स्वागत की जिम्मेदारी दी है। इस बीच उनके साथ राष्ट्रपति से मिलने वालों कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में बीडी राय का नाम भी शामिल है। कैँट के एमईएस गेस्ट हाउस जाकर राष्ट्रपति से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जाजमऊ में प्रवेश द्वार और नर्वल में श्यामलाल पार्षद के निवास स्थान को विकास करने संबंधी योजनाओं की ताजा यथा स्थिति की जानकारी देंगे।