राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को सर्किट हाउस में करीब 45 लोगों से मुलाकात की। इन लोगों में राष्ट्रपति के परिजन, उनके गांव परौंख और झींझक के रहने वाले लोग, कानपुर के निवास स्थान पत्रकारपुरम के लोग शामिल रहे।
बीएनएसडी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में साथ पढ़े मित्र सूबेदार मेजर रहे श्रवण कुमार यादव और सूबेदार रहे विद्यासागर शर्मा भी राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे। श्रवण कुमार ने श्याम नगर का प्लॉट केडीए से वापस दिलाने की मांग रखी तो विद्या सागर ने पत्नी मुन्नी का बेहतर इलाज कराने के लिए कहा। सभी से मिलते के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।