फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमान महामहिम: परौंख में कदम रखते ही भावुक हो गए राष्ट्रपति, शीश झुकाकर चूम ली मिट्टी

Sun, 27 Jun 2021 01:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 5
परौंख पहुंचे राष्ट्रपति, जन्मभूमि को किया नमन - फोटो : ट्विटर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय कानपुर दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार महामहिम रविवार सुबह अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचे। चॉपर से उतरते ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जन्मभूमि को नमन किया। उसकी मिट्टी माथे पर लगाई। राष्ट्रपति सबसे पहले पथरी देवी मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और उनकी बेटी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ मंदिर पहुंचीं। राष्ट्रपति ने पथरी देवी मंदिर में माथा टेका और परिक्रमा की। करीब 15 मिनट तक विधि-विधान से पुजारी कृष्ण कुमार बाजपेई ने पूजा संपन्न कराई। राष्ट्रपति इस मौके पर फल-मिष्ठान अपने साथ ही लाए थे। राष्ट्रपति ने देवी के चरणों में 11 हजार रुपये अर्पित किए। पुजारी को 11 सौ रुपये भेंट दी। राष्ट्रपति ने इस मौके पर अपनी बेटी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पथरी देवी मंदिर के महत्व और अपने पिता द्वारा की गई देखरेख के बारे में भी बताया। राष्ट्रपति ने मंदिर में दर्शन व पूजन के बाद आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

2 of 5
परौंख पहुंचे राष्ट्रपति, जन्मभूमि को किया नमन - फोटो : ट्विटर
परौंख में जनसभा स्थल मंच से राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे आने से जितनी आपको खुशी है, उससे ज्यादा खुशी मुझे है। कहा कि इस बार आने में जितना देर हुई, कोशिश होगी कि अगली बार इतना विलम्ब न हो। 
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रपति ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया - फोटो : ट्विटर
राष्ट्रपति ने कहा कि मैं आपके जैसा नागरिक हूं, बस संविधान में उसे प्रथम नागरिक का दर्जा है। सपने में नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति बनकर सेवा करूंगा। हम सब बराबर की पृष्ठभूमि से हैं। प्रधानमंत्री तो यूपी ने बहुत दिए लेकिन राष्ट्रपति यूपी से पहला है।

4 of 5
पथरी देवी मंदिर में पूजन करते राष्ट्रपति - फोटो : ट्विटर
अब यूपी वालों के लिए भी राष्ट्रपति बनने का रास्ता खुल गया है। गांव में पक्के मकान बन गए, रोहनिया बाजार देखकर अच्छा लगा। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे सहपाठी जसवंत सिंह, चंद्रभान सिंह, दशरथ सिंह बहुत याद आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी परौंख पहुंचे - फोटो : ट्विटर
कहा कि कोरोना काल में फिटनेस और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने की कोशिश है। खुद को टीका लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। गांव वालों को राष्ट्रपति भवन देखने की व्यवस्था खुद करूंगा। आप लोग आएं और देखें। संबोधन के बाद राष्ट्रपति पुखरायां पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें