फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संभावित बाढ़ व अग्निकांड से निपटने की तैयारियों को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संभावित बाढ़ और अग्निकांड जैसे संकट से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को जिले के दो क्षेत्रों में मॉक ड्रिल हुई। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में हुए इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य, होमगार्ड, राजस्व विभाग और आपदा मित्रों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
विज्ञापन


अभ्यास की शुरुआत गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने तथा बिल्हौर व घाटमपुर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की आशंका संबंधी अलर्ट से हुई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विवेक चतुर्वेदी ने जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से अभियान की निगरानी की। बिल्हौर तहसील के ग्राम नानामऊ में बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर ग्रामीणों को शिविर में ठहराने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रदर्शन किया गया।

वहीं घाटमपुर के गडाथा स्थित राहत शिविर के सामुदायिक रसोईघर में आग लगने की काल्पनिक घटना पर दूसरी मॉक ड्रिल हुई। सूचना पर अग्निशमन और अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों को सुरक्षित निकाला। आग पर काबू पाने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने घायल के प्राथमिक उपचार का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें