फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झूठ बोलने वाली मां-मौसी पर कार्रवाई की तैयारी, पुलिस ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर में मासूम के जरिए वैन चालक पर बैड टच का झूठा आरोप लगाने वाली मां-मौसी के खिलाफ पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस ने दोनों काे नाेटिस भी भेज दी है। नोटिस का जवाब आने के बाद पुलिस विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई करेगी ताकि ये कार्रवाई नजीर बन सके।
विज्ञापन


बिठूर थानाक्षेत्र की रहने वाले प्राइवेट कर्मी की पांच साल की बेटी इलाके के एक नामी स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। बच्ची की मां ने अपनी बहन के साथ बुधवार देर रात थाने पहुंचकर वैन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि वैन चालक नारामऊ निवासी मोहम्मद आरिफ ने उनकी बेटी के साथ बैड टच किया। मामले में पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप सात दिन के लिए जेल भेज दिया था। शुक्रवार को जब बच्ची के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए तो वहां उसने वैन चालक पर लगे आरोपों को नकार दिया।
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि बयानों के आधार पर शांतिभंग में जेल भेजे गए वैन चालक को जमानत पर बाहर निकाल दिया गया है। साथ ही मासूम बच्ची के जरिए वैन चालक पर झूठा आरोप लगाने और पुलिस को गुमराह करने के मामले में मां और मौसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें