फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पार्कों को थीम पार्क बनाने की तैयारी, चालू होंगे निगम के बंद पड़े अस्पताल

विज्ञापन
बैठक लेते सांसद। - फोटो : स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। शहर के नगर निगम पार्कों को थीम पार्क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। नौकरी के लिए शहर आने वाली महिलाओं के लिए विशेष हॉस्टल बनाने की भी योजना तैयार की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को सांसद रमेश अवस्थी ने अपने आवास पर नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पार्कों को पर्यटन और मनोरंजन के रूप में विकसित किया जाए। कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल में सुरक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महानगर में प्रस्तावित हाईटेक ई-लाइब्रेरी को जल्द चालू किया जाए, जिससे छात्रों और शोधकर्ताओं को डिजिटल संसाधनों का लाभ मिल सके। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पार्कों के विकास एवं कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास जैसी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने नगर निगम के स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

कहा कि स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में निगम के बंद पड़े अस्पतालों को फिर से चालू करने की योजना पर जोर दिया गया। सांसद ने कहा कि इन अस्पतालों को आवश्यकतानुसार पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जा सकता है। यहां पर नगर आयुक्त सुधीर कुमार, अपर नगर आयुक्त मोहम्मद आवेश, मुख्य अभियंता समेत अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें