भूमिगत सेक्शन में नयागंज से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक तेजी से ट्रैक निर्माण कराया जा रहा है। अन्य कार्य भी चल रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द ट्रायल शुरू हो सके। 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल के बाद रेलवे संरक्षा आयुक्त ग्रीन सिग्नल देने के लिए परीक्षण करेंगे। -पंचानन मिश्रा, डिप्टी जीएम (पीआर), यूपीएमआरसी