फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण की तैयारियां लगभग पूरी लेकिन भारत को चीन से लेना चाहिए सबकः नयन दास

Sat, 11 Nov 2017 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कमल नयम दास महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या के संत महंत नृत्य गोपालदास महराज के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने कहा कि मंदिर बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अलगाववादी नीति की आलोचना करते हुए कहा कि हमें चीन से सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन





 
विज्ञापन

रूस ने की थी यही गलती तो सोवियत संघ के कई टुकड़े हो गए

कमल नयम दास महाराज
चित्रकूट। भरत यात्रा में शामिल अयोध्या के संत महंत नृत्य गोपालदास महराज के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि में विशाल मंदिर बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। देश की अलगाववादी नीति की आलोचना कर कहा कि चीन से इससे सबक लेना चाहिए। रूस ने यही गलती की थी तो सोवियत संघ के कई टुकड़े हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि राममंदिर बनाने की पूरी तैयारी हो गई है। इसका निर्माण कार्य कभी भी शुरू हो सकता है। उन्होंने देश में बढ़ते अलगाववाद पर गहरी चिंता जताई। महंत ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ केंद्र सरकार कार्रवाई करे, नहीं तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। 


 शुक्रवार की सुबह मुख्यालय से भरत मंदिर की ओर रवाना होने के पहले कमलनयन दास महराज ने कहा कि चीन ने अलगाववादियों को अपने देश से भगा दिया जबकि रूस ने ऐसा नहीं किया जिससे वह (सोवियत संघ) खंड- खंड हो गया। भारत देश में भी यह समस्या बढ़ी है। समय रहते भारत नहीं चेता तो यहां भी समस्या खड़ी हो जाएगी। आजादी के बाद आदिवासी इलाकों में स्कूल कालेज खोलने के लिए सरकार ने पहल नहीं की जिससे आदिवासियों का विकास नहीं हो सका।  उन्होेंने बताया कि भरत यात्रा कई वर्ष से अयोध्या से चित्रकूट आ रही है। पहले इसका नेतृत्व महंत नृत्य गोपाल दास स्वयं करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें