फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST काउंसिल पर अखिलेश का 'ट्वीट अटैक', कही ये बड़ी बात

Sat, 11 Nov 2017 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीएसटी की नई दरों को लेकर जीएसटी काउंसिल के फैसले पर ट्वीट करके वार किया। उन्होंने सीमेंट, फ्रिज, वाशिंग मशीन पर जीएसटी की दरें कम न करने पर आलोचना की है।
विज्ञापन


 

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'फ़्रिज-वॉशिंग मशीन पर 28% GST बरक़रार रखना महिलाओं के ख़िलाफ़ है. इनसे महिलाओं को कितनी सुविधा होती है, ये सब घर-परिवारवाले जानते हैं. सीमेंट पर भी 28% टैक्स लगाना आम लोगों के घरों के सपने को तोड़ना है।'

  फ़्रिज-वॉशिंग मशीन पर 28% GST बरक़रार रखना महिलाओं के ख़िलाफ़ है. इनसे महिलाओं को कितनी सुविधा होती है, ये सब घर-परिवारवाले जानते हैं. सीमेंट पर भी 28% टैक्स लगाना आम लोगों के घरों के सपने को तोड़ना है. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2017




 

विशेषज्ञों ने व्यक्त की राय

डेमो पिक
आपको बता दें जीएसटी परिषद की तरफ से शुक्रवार को उठाए गए कदमों से उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री बढ़ने में मदद मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों ने परिषद की तरफ से जीएसटी की दरों में कमी करने पर यह राय व्यक्त की।

 

ईवाई इंडिया ने कहा...

डेमो पिक
परिषद ने शुक्रवार को वाशिंग पाउडर, शेविंग और आफ्टर शेविंग उत्पाद, डियोडे्रंट, महिला सौंदर्य प्रसाधन के समान व चॉकलेट पर कर की दर को कम किया था। ईवाई इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘इन संशोधनों से वस्तुओं के मूल्यों में कमी होगी और इनकी खपत बढ़ेगी।


 
विज्ञापन

रिटर्न भरने वाले व्यापारियों की चिंताओं में भी कमी होगी

अखिलेश यादव
इसके साथ ही उपभोक्ता वस्तुओं और खुदरा क्षेत्र में वृद्धि होगी।’ एक अन्य टैक्स कंसल्टेंसी फर्म ने कहा, ‘इस निर्णय से न सिर्फ जीएसटीएन पोर्टल पर दबाव कम होगा बल्कि कर पेशेवरों पर काम को बोझ भी कम होगा।  इसके अतिरिक्त हर महीने तीन रिटर्न भरने वाले व्यापारियों की चिंताओं में भी कमी होगी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें