कानपुर के घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर यहां की 156 ग्राम पंचायतों (228 गांव) की आधी आबादी को मतदान के लिए जागरूक करने का जिम्मा 2784 महिला कर्मियों को दिया गया है। 29 सितंबर से इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
30 सितंबर से गांव-गाव जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा। घाटमपुर विधानसभा में जिले के ब्लॉक पतारा की 50, भीतरगांव की 28, घाटमपुर की 78 ग्राम पंचायतों में मतदान जागरुकता अभियान चलाने की तैयारी है। इसके लिए घाटमपुर ब्लॉक की 1219, पतारा की 1135, भीतरगांव की 430 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके लिए 156 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें 228 गांवों की महिलाओं को वोटिंग के लिए जागरूक करेंगी। मतदाता जागरुकता अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि ट्रेनिंग में जो महिलाकर्मी नहीं आएंगी उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।