फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑपरेशन सामूहिक गश्त से अपराधियों को घेरने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ अपराध रोकने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कमर कसी है। रात 10:30 से 2:30 बजे तक ऑपरेशन गश्त चलाया जाएगा। इसमें सभी एसीपी चार से पांच थाना प्रभारियों के साथ अपने क्षेत्र में गश्त करेंगे। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और संदिग्ध वाहनों की जांच होगी। यह कार्रवाई गुरुवार से शुरू हो गई है। इसमें सर्किल क्षेत्र के साथ बगल के सर्किल में भी गश्त करने और कार्रवाई करने की छूट है। जरूरत पड़ने पर पीआरवी वाहनों को भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध पर अंकुश लगाने के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने त्योहारों के आयोजन के दौरान होने वाले विवाद, चोरी, लूट, मारपीट, नशेबाजी, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रोकने के लिए कहा था। इस पर ऑपरेशन गश्त की योजना बनी। इसमें एसीपी और कई थानों के प्रभारी पूर्व में हुए विवादित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता रखे हुए हैं। इस दौरान बीट पुलिस अफसर, बीट सिपाहियों और चौकी प्रभारियों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


इन जगहों पर रखी जा रही नजर
- रातभर खुली रहने वाली चाय और मैगी की दुकानें।
- देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें।
- सड़कों पर बेवजह खड़े रहने वाले लोग।
- सुनसान क्षेत्रों में संदिग्ध मिलने वाले वाहन।
- पूर्व में लड़ाई और झगड़े वाले क्षेत्र।
- धार्मिक व अन्य आयोजन स्थल।
- रेलवे, बस, ऑटो स्टैंड।
वर्जन

सभी एसीपी सर्किल को थाना प्रभारियों के साथ गश्त करने के निर्देश हैं। इस दौरान सभी क्षेत्रों और संवेदनशील मोहल्लों पर नजर रखी जाएगी।
- सुमित सुधाकर रामटेके, एसीपी स्वरूपनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें