कानपुर में चमड़ा उद्योग खत्म होने की स्थिति में है और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का बेड़ा गर्क हो गया है। बावजूद इसके चमड़ा उद्योग को संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कानपुर-उन्नाव लेदर क्लस्टर (केएलसी) में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोले जाने की तैयारी चल रही है।
प्रदेश सरकार से इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है। ओडीओपी सेल लखनऊ से निर्माण को मंजूरी भी मिल गई है।करीब दो साल पहले कानपुर में जब चमड़ा उद्योग अपने सवाब में था तो यहां संसाधनों की कमी महसूस की गई थी। उसी क्रम में यहां कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोले जाने की जरूरत समझी गई थी।