फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा पार्षदों-महापौर के बीच गुटबाजी का मामला प्रदेश तक पहुंचा, जल्द एक्शन ले सकती पार्टी

Sat, 27 Jul 2019 01:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में भाजपा पार्षद दल के नेता महेंद्र शुक्ला दद्दा और महापौर प्रमिला पांडेय के बीच चल रही मोर्चा बंदी का मामला पार्टी की प्रदेश और क्षेत्रीय इकाई तक पहुंच गया है। कहा जा रहा कि जल्द ही पार्टी इसमें एक्शन ले सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सदस्यता कार्यक्रम की समीक्षा करने आए प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से भी पार्षदों ने मामले की शिकायत की। कहा कि नगर निगम में जिस तरह से खुले आम फाइलों की हेराफेरी चल रही है, उससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इस बीच यह भी चर्चा रही कि इन दोनों गुटों के पीछे शहर के दो बड़े पार्टी नेता भी खड़े हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं दोनों नेताओं के बल पर पार्टी के लोग आपस में उलझ पड़े हैं। खुलेआम कमीशन के लेन-देन के आरोप के बावजूद अभी तक किसी पर पार्टी की तरफ से कार्रवाई नहीं हुई है।

इससे यह साफ हो गया है कि दोनों तरफ से अपने लोगों का बचाव और एक दूसरे पर जबरदस्त दबाव डाला जा रहा है। एक दो दिन में इस मामले को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं के सामने दोनों गुटों के लोगों की पेशी भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें