फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद डीएसपी की बेटी को राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने की तैयारी, आईजी रेंज लखनऊ ने भी की सिफारिश

Fri, 17 Jul 2020 07:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की बेटी वैष्णवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिकरू गांव में मुठभेड़ में शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र मिश्र की बेटी वैष्णवी को राजपत्रित अधिकारी (गजटेड आफिसर) के पद पर नौकरी देने की तैयारी है। इसके लिए पुलिस प्रशासन समेत अन्य कई स्तर से शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


आईजी रेंज लखनऊ ने भी सिफारिश की है। शासन भी राजपत्रित अधिकारी के पद पर ही शहीद की बेटी को नौकरी देने की मंशा बना रहा है। जल्द इस पर निर्णय होगा। दो जुलाई की रात में वारदात होने के बाद मुख्यमंत्री कानपुर आए थे।

इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। वर्तमान में वैष्णवी बीएससी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। पहले वो मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहती थीं लेकिन वारदात के बाद उन्होंने पुलिस में जाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें