फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुआ तालाब में जांच शुरू, 9 सदस्य टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। कछुआ तालाब, पनकी में शुक्रवार को 9 सदस्यीय जांच टीम ने जांच की। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर तालाब के पानी की जांच, भारतीय वन्य जीव संस्थान से सुझाव लेकर सुंदरीकरण कराने का सुझाव दिया है। इस तालाब में विगत दिनों करीब 200 वर्ष पुराने कछुए एवं उससे पहले तमाम मछलियों की मौत ही गई थी। नगर आयुक्त के निर्देश पर जांच कमेटी में शामिल डीएफओ अरविंद सिंह, वन विभाग के रेंज अफसर, चिड़ियाघर के पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह, डॉ आरपी मिश्रा(मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी), डॉ सुधीर श्रीवास्तव, डॉ बृजेश यादव, डॉ रवि शंकर गौतम, डॉ के.दोहरे ने उक्त स्थल पर पहुंचकर जांच की। डॉ आरपी मिश्रा, डीएफओ अरविंद सिंह ने बताया कि बीती 13 तारीख को एक कछुए की मौत हुई थी। कई दिन बीत जाने के कारण अब उसका शव पोस्टमार्टम के लायक नहीं बचा। टीम ने मौके पर मौजूद विधायक सुरेंद्र मैथानी को बताया कि जल जीवो की रक्षा, इनके नियम और इनकी मृत्यु के कारणों के लिए इस जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु डब्ल्यूआईआई (भारतीय वन्यजीव संस्थान) को जांच रिपोर्ट के साथ पत्र लिखकर उनसे गाइडलाइन लेकर ही शेष जांच पूर्ण होगी। तब दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम डीएम के जांच रिपोर्ट सौंपेगी। नगर निगम जोन 5 के अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने बताया कि 4.7 करोड़ के इस प्रोजेक्ट केलिये अभी तक दो करोड़ ही निर्गत हुआ है। शेष धनराशि अवमुक्त के लिए,नगर निगम ने शासन को पत्र लिखा है। विधायक ने शासन में इसकी पैरवी कर, शेष धनराशि को जल्दी अवमुक्त कराने का भी आश्वासन दिया। जांच कर खिलाएं जांच दल ने सुझाव दिया है कि जो भी मछलीयों और कछुओं को खाने का सामान दे ,उसकी जांच कर देख ले कि उससे इन जल जीवों को कोई नुकसान न हो। निरीक्षण के दौरान डीडी पाठक, पार्षद दीपक सिंह, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें