फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैथा फायर स्टेशन निर्माण के लिए शिलान्यास की तैयारी

Wed, 06 Aug 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मैथा तहसील में फायर स्टेशन बनाने की मंजूरी बीते दिनों मिल चुकी है। मुख्यमंत्री लखनऊ से वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। माती अग्निशमन केंद्र में इसका सीधा प्रसारण दिखाने के साथ ही यहां बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

जिले की मैथा तहसील बनने के बाद वर्ष 2017 में फायर स्टेशन के लिए जमीन की तलाश शुरू की गई। अगस्त 2019 में विरतियाना शिवली में बेला बिधूना-कानपुर मार्ग से लगी जमीन को हरी झंडी मिली। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया। करीब छह साल बाद शासन ने बीते 14 मई को प्रस्ताव मंजूर किया। मैथा तहसील से 122 गांव जुड़े हैं। गर्मी में खेत में तैयार फसलों व घरों आदि जगह आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अब यहां दो यूनिट का फायर स्टेशन बनेगा तो दो फायर टैंकर उपलब्ध रहेंगे। वहीं अग्निशमन कर्मी तैनात होंगे। ऐसे में जरूरत पर समय रहते आग काबू की जा सकेगी।
शासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम कार्यदायी संस्था तय की है। फायर स्टेशन बनाने में करीब 13 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। वित्तीय मंजूरी मिली है। कार्यदायी संस्था को कार्य कराना है। फायर स्टेशन निर्माण शुरू कराने के लिए वर्चुअल शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सात अगस्त को शाम चार बजे कार्यक्रम होगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि मैथा फायर स्टेशन के लिए चिह्नित जमीन पर बारिश की वजह से जलभराव है। वहां कार्यक्रम कराया जाना संभव नहीं है। इसको लेकर माती फायर स्टेशन में शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें