फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का ऑपरेशन कर भाग गए डॉक्टर, सुबह मिली मौत की खबर

Wed, 16 Jan 2019 12:17 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतका रमा पाल
विज्ञापन

कानपुर जिले के एक अस्पताल में भर्ती सीआरपीएफ जवान की गर्भवती पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान के परिजनों ने डॉक्टरों औश्र अस्पताल प्रशासन पर लापरवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा करन शुरु कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में तैनात रूपपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान संदीप पाल की पत्नी रमा पाल (21) गर्भवती थी। सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही। देर रात ऑपरेशन के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद डॉक्टर बिना कुछ बताए भाग गए। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार सुबह महिला की मौत की सूचना परिजनों को दी।

अचानक से महिला की मौत की खबर सुनकर परिजन आपा खो बैठे। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरु कर दिया। पिता राम शिरोमणि पाल ने बताया कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते बेटी की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। आरपीएफ जवान ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों पर लापरवाही करने की बात कही है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें