फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन का खेल: गर्भवती महिलाओं को भेज रहे निजी नर्सिंग होम, सीएचसी से किया जा रहा है रेफर, जानें पूरा मामला

Sun, 19 Mar 2023 09:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तालग्राम थाना क्षेत्र में सीएचसी में कमीशन का बड़ा खेल चल रहा है। इसमें गर्भवती महिलाओं को सीएचसी से निजी नर्सिंग होम रेफर किया जा रहा है। मामले के तूल पकड़ते ही विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में निजी हॉस्पिटल संचालकों से सांठगांठ कर सीएचसी तालग्राम से गर्भवतियों को रेफर किया जा रहा है। यह कमीशन का खेल कमाई का जरिया बन गया है। एक गर्भवती को रेफर करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन

परिजनों ने एएनएम पर कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र गदनापुर लोधी गांव  निवासी गर्भवती महिला मिथलेश कुमारी पत्नी ध्रुव कुमार को परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर तीन दिन पहले सीएचसी भर्ती कराया।
आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने गर्भवती महिला को जान को खतरा बताते हुए सीजेरियन प्रसव करने को कहकर तालग्राम के एक निजी हॉस्पिटल संचालक से साठगांठ कर रेफर कर दिया। लेकिन निजी हॉस्पिटल में प्रसव के नाम पर भारी भरकम खर्च 30 हजार रुपए बता दिया गया।

विज्ञापन

स्टाफ नर्स ने कराया नार्मल प्रसव 
महिला का मजदूर पति खर्च में सामर्थ्य न होने की वजह से दोबारा फिर स्वास्थ्य केंद्र ले आया और भर्ती कर दिया। रेफर करने वाली एएनएम की ड्यूटी समय समाप्त होने पर आवास पर चली गई, जबकि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स रमा पटेल प्रसूता का नार्मल प्रसव कराया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी बोले- गंभीर मामला, होगी सख्त कार्रवाई
 सीएचसी पर एक एएनएम गर्भवती महिलाओं को खतरा बता कर जिला अस्पताल रेफर करने की बजाय निजी नर्सिंग होम में प्रसव की राय देकर मोटा कमीशन कमा रही है। सीएचसी प्रभारी  डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें