फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मायके आई गर्भवती की बिगड़ी तबीयत, मौत

Fri, 29 May 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के मनेथू गांव स्थित मायके में आई गर्भवती महिला की बुधवार रात को तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए कानपुर नगर ले जाने के दौरान गर्भवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसपर परिजन शव को घर ले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मनेथू निवासी छुन्ना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कंचन गुप्ता (23) की शादी 21 अप्रैल 2025 को कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी मोहित गुप्ता के साथ की थी। वर्तमान में उनकी गर्भवती बेटी मायके में रुकी हुई थी। बुधवार रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसपर परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर नगर ले जा रहे थे मगर भौंती पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। अनहोनी पर परिजन रोने लगे। परिजन शव को घर ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। थानाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें