फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बेड न मिलने से फर्श पर जन्मा बच्चा, प्रसव के बाद स्ट्रेचर लेकर पहुंचीं स्वास्थ्य कर्मी 

Wed, 21 Aug 2019 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती को बेड खाली न मिलने पर गर्भवती ने फर्श पर ही बच्ची को जन्म दिया। दर्द से कराहने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग नहीं किया। बच्ची के जन्म के बाद उसे डिलीवरी रूम ले जाकर भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रूनी निवासी सुजीत की पत्नी संजो को रविवार रात प्रसव के लिए लोहिया महिला अस्पताल लाया गया। बेड खाली न होने की बात कह कर डाक्टर ने उसे टहलने को भेज दिया। कुुछ ही देर में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर संजो फर्श पर लेट गई।

दर्द से चिल्लाने के बावजूद कोई स्वास्थ्य कर्मी उसके पास नहीं फटका। इससे साथ आयी महिलाओं ने फर्श पर ही संजो को प्रसव कराया। बच्ची के जन्म की सूचना पर वार्ड आया स्ट्रेचर लेकर पहुंचीं लेकिन प्रसूता को स्ट्रेचर पर लिटाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने स्ट्रेचर पर उसे लिटाया। इसके बाद डिलीवरी रूम ले जाया गया। संजो की चचिया सास ने बताया कि पहले एंबुलेंस ने धोखा दिया। इस पर गांव की कार से आशा गांव चुरसाई निवासी अंगूरीबती को साथ लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचीं। यहां बेड खाली नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें