फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बार- बार मना किया फिर भी नहीं मानी वृद्धा और लगा दी नहर में छलांग, ये वहज आयी सामने

Tue, 20 Aug 2019 11:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू के काकोरी गांव के पास रामगंगा नहर में वृद्धा ने छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसे नहर से सुरक्षित निकाल लिया।  बाजपुर गांव निवासी विधवा रामकली (70) मंगलवार सुबह काकोरी गांव की तरफ पैदल जा रही थी तभी अचानक उन्होंने रामगंगा नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


 नहर पुल पर बैठे चक गांव निवासी अशोक यादव, महेश, राजेश समेत कई ग्रामीणों ने नहर में कूदकर उनकी जान बचाई। डायल-100 के सिपाहियों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद वृद्धा के बेटों अरविंद और सुशील को सूचना दी।

सीएचसी पहुंचे बेटों ने बताया कि मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका इलाज चल रहा है। सुबह बिना कुछ बताए वह घर से निकली थीं। कार्यवाहक एसओ सुभाष यादव ने बताया कि वृद्धा को बेटों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें