फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: प्रसव पीड़ा के दौरान जिला अस्पताल में इलाज न मिलने से महिला की मौत

Tue, 09 Apr 2019 11:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गर्भवती महिला (फाइल फोटो) - फोटो : shutterstock
विज्ञापन
कन्नौज में प्रसव पीड़ा के दौरान जिला अस्पताल लाई गई महिला को समय से इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल के स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरारागी निवासी अनिरुद्ध शर्मा 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका शर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर दोपहर में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक महिला प्रसव वार्ड के सामने टेंपो में रही। पति ने महिला स्टाफ से तत्काल चलने को कहा लेकिन कोई नहीं आया। करीब आधे घंटे बाद महिला ने टेंपो में ही दम तोड़ दिया। महिला स्टाफ और डॉक्टर के न आने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक परिजनों ने हंगामा किया। बाद में पहुंचे कुछ लोगों ने प्रियंका के परिजनों को समझाया।
Trending Videos
विज्ञापन

डॉक्टर और स्टाफ ने किया इलाज करने से मना

इसके बाद जिला अस्पताल के वाहन से  शव को घर भेजा गया। उधर, सीएमएस डॉ. आरपी शाक्य ने बताया कि उपचार में लापरवाही की जांच कराई जाएगी। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि प्रियंका को सुबह आठ बजे के करीब प्रसव पीड़ा हुई थी।

इस पर परिजन उसे लेकर एक एनएएम के पास पहुंचे थे। यहां हालत गंभीर होने पर उसने उपचार करने से मना कर दिया। इसके बाद एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां उपचार देने से मना किया गया तो उसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अधिक समय बीत जाने के कारण महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें