फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बिसुआ भूमि के विवाद में गर्भवती को पीटा, मौत

विज्ञापन
हरदोई में मारपीट में मृत देवसुती की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम खसौरा में ग्राम समाज की दो बिस्वा भूमि के विवाद में दंपति ने बेटे के साथ मिलकर गर्भवती महिला को खेत पर घेरकर लात-घूंसों और डंडे से जमकर पीट दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हरपालपुर के खसौरा ग्राम सभा की दो बिस्वा जमीन अरसे से गांव के ही विमलेश के कब्जे में है। भूमि को लेकर उसका गांव के ही राममूर्ति से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह विमलेश की चार माह की गर्भवती पत्नी देवसुती (33) गांव के बाहर खेत में शौच को जा रही थी। खेत के पास आरोपी राममूर्ति, उसकी पत्नी राजबेटी और बेटे राहुल ने देवसुती को रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने देवसुती को लात-घूंसों और डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया और भाग गए।
आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर विमलेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। वह देवसुती को इलाज के लिए कानपुर ले जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन रविवार दोपहर शव लेकर गांव पहुंचे। देवसुती के एक बेटा और चार बेटियां हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों से पूछताछ की और शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि भूमि विवाद घटना की वजह बना है। गांव से फरार आरोपी राममूर्ति, उसकी पत्नी राजबेटी व बेटे राहुल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें