फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के दिन भागे दूल्हे को पुलिस ने पकड़ा, नाबालिग लड़की के शारीरिक शोषण का है आरोप

Sun, 24 Nov 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर के जोगियाना मोहल्ला निवासी अब्बास को रविवार को पुलिस ने पकड़ लिया। सोमवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। अब्बास के खिलाफ नाबालिग लड़की के शारीरिक शोषण का आरोप है। लड़की के पिता उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि अब्बास ने नाबालिग लड़की को कमाल ने प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। मामला खुलने पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। इसमें आरोपी और लड़की के निकाह का फैसला हुआ था। निकाह की तारीख 22 नवंबर तय हुई थी। लड़की के घरवालों ने निकाह की सारी तैयारियां कर ली थी।

निकाह वाले दिन ही अब्बास घर से भाग गया था। मामले में लड़की के पिता ने अब्बास के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि अब्बास को दबोच लिया गया है। उन्हें वर-वधू पक्ष की किसी की भी पंचायत से कोई मतलब नहीं है। अब्बास पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें