तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के परेड ग्राउंड में आयोजित 13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को 30 मीटर स्पर्धा के फाइनल मुकाबले हुए। इसमें चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज के जयदीप कुशवाहा ने 180 में से 169 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के भरत कुमार सिंह ने 156 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के आयुष ने 150 अंक जुटाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इससे पहले दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्र (डीवाईएसपी) और सेनानायक बीबी चौरसिया (आईपीएस) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 50 मीटर स्पर्धा के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे। प्रतियोगिता के दौरान मौजूद अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर ब्रजकिशोर साहू, सुरेंद्र सिंह, अरविंद शुक्ला, कोच प्रहलाद सिंह चौहान, प्रशिक्षक प्रदीप सिंह, कौशल किशोर और स्पोर्ट प्रभारी अंकुर दुबे समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।