फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: प्रवीण तोगड़िया बोले- राम या हनुमान भक्त बनेगा यूपी का सीएम, हिंदुओं की घट रही जनसंख्या पर जताई चिंता 

Sat, 11 Dec 2021 08:38 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर

सार

हिंदू रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के तहत शनिवार को खुशवक्त रायनगर स्थित हिंदू नेता गोरे दुबे के आवास पर तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण योगी ने कराकर रामभक्त होने का प्रमाण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का शनिवार को फतेहपुर आगमन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम की कुर्सी पर कोई राम या हनुमान भक्त ही बैठेगा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को राम और अखिलेश यादव को हनुमान भक्त की संज्ञा दी।

विज्ञापन


हिंदू रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के तहत शनिवार को खुशवक्त रायनगर स्थित हिंदू नेता गोरे दुबे के आवास पर तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण योगी ने कराकर रामभक्त होने का प्रमाण प्रस्तुत किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता मुलायम सिंह कुश्ती कला में माहिर हैं। इस पेशे से जुड़ा व्यक्ति हनुमान भक्त होता है। बार-बार राजनीतिक सवाल पूछने से मना करने के बावजूद उन्होंने विधानसभा चुनाव का मुकाबला भाजपा और सपा के मध्य होने के संकेत दिए। 

उन्होंने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या दिन प्रतिदिन घट रही है। आंकड़ें बता रहे हैं कि प्रत्येक हिंदू औसतन दो से कम बच्चे पैदा करता है, जबकि प्रत्येक मुस्लिम का दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने का औसत है। यही आंकड़ा रहा तो आने वाले 50 साल में हिंदुओं की संख्या घटकर सिर्फ 48 करोड़ रह जाएगी। जबकि वर्तमान में यह संख्या 140 करोड़ है। आने वाले समय में यह आंकड़ा मुस्लिम आबादी का होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने तय मानक से अधिक बच्चे पैदा करने वालों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने का कानून बनाने की मांग की। कहा कि मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं। अब न्यूनतम एमएसपी का कानून बनाने की भी जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने संबंधों की भी याद ताजा की। उन्होंने पूरी वार्ता के दौरान किसी पार्टी विशेष का नाम लेने से परहेज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें