ग्रीनपार्क में मैच जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से ग्रीनपार्क में आयोजित तीन दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पहले दिन शुक्रवार को अंडर-11 और 13 वर्ग के मुकाबले हुए। अंडर-11 बालक वर्ग में प्रणय गोयल ने रेवांस अरोड़ा को 11-1, 14-12 से, आरव सोनी ने दामिर शंकर को 11-6, 11-8 से और उन्मुक्त ठाकुर ने अनय सिन्हा को 11-3, 11-2 से हराया।
अंडर-13 बालिका वर्ग में भाव्या सिंह ने अवि को 11-6, 11-7 से, देवीना मीणा ने नम्हा को 11-6, 12-10 से हराया। वहीं अनन्या वर्मा ने आराध्या कमल को 11-9, 11-9 से और नाविका वाजपेई ने सैना साहू को 11-3, 11-8 से पराजित किया। बालक वर्ग में दुर्वांक ने मोहम्मद फिरोज को 11-1, 11-1 से, विराट गुप्ता ने शिवांश बंबरी को 11-9, 11-3 से, शौर्य वीर ने मुदित को 11-8, 11-8 से हराया। शुभ ने अभिराज को 11-1, 11-2 से और ईशान अग्रवाल ने रोहन मगन को 11-5, 11-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक और पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर अजय गुप्ता, अजय भाटिया, गीता टंडन कपूर, सचिव संजय टंडन, संयुक्त सचिव सुनील सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।