प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि प्रसपा का अब सपा में विलय नहीं होगा। बल्कि, प्रसपा का अस्तित्व बना रहेगा और विधानसभा चुनाव में सिर्फ गठबंधन ही होगा।
उन्होंने चौगुर्जी स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा की नीतियों से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। ऐसे में बदलाव की मांग होने लगी है। ऐसे में अब हम भी चुप बैठने के बजाय जनता के बीच उनकी समस्याओं को लेकर जाएंगे।
कहा कि भय, भूख और भ्रष्टाचार मिटाने के साथ ही हर साल एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरियां देने का वादा कर देश व प्रदेश की सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी की नींव झूठ पर आधारित है।