फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट की चपेट में आकर प्रधान पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। जानवरों को चारा डालने जा रहा प्रधान पुत्र सबमर्सिबल पंप के तार की चपेट में आ गया। तार कटा होने से उसमें करंट आ रहा था। करंट लगते ही वह गश खाकर गिर पड़े। उन्हें आयुर्विज्ञान विवि ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विद्यावती निवासी ग्राम पंचायत बनामई की प्रधान हैं। उनके बेटे कृष्णपाल (57) गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर जानवरों को चारा डालने जा रहे थे। तभी अचानक उनका हाथ घर के बाहर सबमर्सिबल के लिए बिछाए गए बिजली के तार से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गए। प्रधान ने बताया कि बेटा घर पर ही था। घर के सामने बने जानवरों के स्थान पर चारा डालने जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें