फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हज-2026 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब सात अगस्त तक करें आवेदन

Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हज-2026 यात्रा पर जाने वाले लोग अब सात अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर सात अगस्त कर दी गई है। गुरुवार तक 295 लोगों ने आवेदन किया है। हालांकि हज-2025 के मुकाबले यह संख्या आधी है। पिछले तीन वर्षों से हज पर जाने वालों की संख्या घट रही है। हज-2024 में शहर से 629 लोग और हज-2025 में शहर से 527 लोग यात्रा पर गए। खादिमुल हुज्जाज सरदार अहमद ने बताया कि यह संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले कम है। इसका कारण हज यात्रा महंगी होनी बताई जा रही है। वहीं जो लोग निजी स्तर से हज यात्रा पर जाते हैं उनकी संख्या में बड़ा बदलाव नहीं दिखा है। शहर से हर साल 60 से 70 लोग ही जा रहे हैं।

विज्ञापन


हज पर जाने वाले महिला-पुरुषों के लिए मक्का मदीना में ठहरने के लिए अलग-अलग कमरों का इंतजाम किया जाएगा। यह फैसला इस बार की हज यात्रा के दाैरान लिया गया है। सरदार अहमद ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभी तक यात्रा पर जाने वाले महिला-पुरुषों को एक ही हॉल में बीच में परदा लगाकर रुकने का इंतजाम किया जाता था। इस बार उन्हें अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे जिससे महिलाओं की सुरक्षा, परदेदारी बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें