फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश...गाली गलौज में मर्डर: हत्याकांड में पिता-पुत्र और दामाद गिरफ्तार, CDR और सर्विलांस से जांच जारी

Fri, 07 Jul 2023 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: बिधनू पुलिस ने बकौली गोसरा निवासी प्रधानपति श्रीराम पांडेय (58) की हत्या में शामिल फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू पुलिस ने बकौली गोसरा गांव निवासी प्रधानपति श्रीराम पांडेय (58) हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में पिता-पुत्र और दामाद शामिल हैं। आरोपियों ने चुनावी रंजिश और गाली गलौज के विरोध में हत्या की बात कबूल की है।

विज्ञापन

फरार मुख्य आरोपी के एक और बेटे की तलाश में दबिश दी जा रही है। दो जुलाई की शाम प्रधानपति श्रीराम पांडेय छोटी बकौली निवासी रामकुमार सैनी के साथ कठारा बाजार सब्जी लेने गए हुए थे। अगले दिन उनका शव छोटी बकौली से गोसरा जाने वाली कच्ची रोड पर खून से लथपथ पड़ा मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बेटे लवकुश की तहरीर पर छोटी बकौली निवासी प्रमोद दुबे उर्फ लाला, उसके बेटे प्रतीक उर्फ भूरा, कल्लू और शिवराजपुर के राधन गांव निवासी दामाद गोरे व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
पुलिस ने मंगलवार को ही कल्लू को हिरासत में ले लिया था। गुरुवार को पुलिस ने प्रमोद दुबे और गोरे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं, कुछ और नाम भी सामने आए हैं। उनकी तलाश भी की जा रही है।

मां की गाली देने पर रची हत्या की साजिश
डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद दुबे के परिवार के महेश दुबे पूर्व ने श्रीराम पांडेय के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़ा था। तभी से इन दोनों परिवारों में मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद प्रधानपति श्रीराम ने कई बार प्रमोद और उनके परिवार को अपमानित भी किया था।

200 मीटर दूर बाइक के नीचे दबा था शव
वारदात के दिन श्रीराम पांडेय ने बेटे को मां की गाली दी थी, जिसके बाद प्रमोद ने बेटों और दामाद के साथ मिलकर प्रधानपति की हत्या की साजिश रची, हत्या को अंजाम दिया। उसका शव छोटी बकौली से करीब 200 मीटर दूर बाइक के नीचे दबा मिला। वहीं उनके माथे और गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे।
विज्ञापन

हत्या में कई और नाम भी प्रकाश में आए
इंस्पेक्टर बिधनू प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि फरार आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही अबतक की जांच में कई और नाम भी प्रकाश में आ रहे हैं। मोबाइल की सीडीआर और सर्विलांस के जरिए जांच अभी जारी है। इस हत्याकांड में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें