फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कानपुर को ट्रांसगंगा सिटी से जोड़ेगा पुल...उतर सकता है सरसैया घाट पर, CDO बोले- यही ज्यादा सहज रहेगा

Fri, 07 Jul 2023 10:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीडीओ सुधीर कुमार ने निरीक्षण कर विकल्प देखे। बताया कि ग्रीनपार्क के पास उतारने में ज्यादा खर्चा आएगा। सरसैया घाट पर पुल उतारना ज्यादा सहज रहेगा। चार किमी पुल के निर्माण में करीब 450 से 500 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
सीडीओ सुधीर कुमार ने सरसैया घाट में किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर से जोड़ने वाले फोरलेन पुल को सरसैया घाट पर उतारने की संभावना ज्यादा है। गुरुवार को पुल निर्माण कमेटी के अध्यक्ष सीडीओ सुधीर कुमार ने सरसैया घाट और ग्रीनपार्क के पास पुल को उतारने के दोनों विकल्पों को देखा।

विज्ञापन

इसमें पाया कि ग्रीनपार्क के पास अगर पुल को उतारा जाएगा, तो 200 मीटर लंबाई अधिक होगी और कई मकानों को गिराना पड़ेगा। जमीनों का अधिग्रहण भी किया जाएगा। ऐसे में सरसैया घाट वाले विकल्प पर मुहर लगने की ज्यादा संभावना है। दो दिन में जिलाधिकारी के माध्यम दोनों रास्तों की रिपोर्ट यूपीसीडा को भेजी जाएगी।
इसके बाद शासन को जाएगी। समग्र विकास समिति की बैठक में इस पुल निर्माण का मुद्दा उठा था। इसके बाद सीडीओ सुधीर कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम ने निरीक्षण कर सरसैयाघाट पर ही पुल को उतारने की डिजाइन पर सहमित जताई है। यह पुल ट्रांसगंगा सिटी के गेट नंबर तीन के सामने से उठेगा।

विज्ञापन

यहां से रिंग रोड की दूरी करीब दो किमी होगी। इससे भी पुल को लिंक किया जाएगा। एनएचएआई और सेतु निर्माण निगम इस निर्माण में आधा-आधा खर्च करेगा। पुल निर्माण की लागत करीब 450 से 500 करोड़ के बीच आ सकती है। पुल की कुल लंबाई करीब चार किमी होगी।

2018 में आया था पहली बार प्रपोजल
पुराना गंगा पुल जर्जर होने के बाद उसे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष-2018 में सरसैया घाट से नया गंगा पुल बनाने की मांग की गई थी। इसका निर्माण यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण को करना था। लेकिन शुरुआती दौर में ही उन्होंने हाथ खींच लिया। इसके बाद मामला लटक गया।

समग्र विकास समिति में उठा था मामला
हाल में विकास भवन में हुई समग्र विकास समिति की बैठक में इसका मामला जोर-शोर से उठाया गया। इसके बाद डीएम ने सीडीओ सुधीर कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया। इस पुल के निर्माण होने से सरसैयाघाट से शुक्लागंज, उन्नाव और लखनऊ आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा।

ये तीन रास्ते थे प्रस्तावित
  • पहला- ट्रांसगंगा सिटी के पास सरसैयाघाट पर ओवरब्रिज को उतारा जाए।
  • दूसरा- ग्रीनपार्क स्टेडियम के पास कृष्णा टावर चौराहा के पास।
  • तीसरा- जिला जेल के पीछे की तरफ उतारकर वीआईपी रोड से कनेक्ट किया जाए।
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए दो विकल्प तलाशे गए हैं। एक सरसैया घाट और दूसरा ग्रीन पार्क के पास है। सरसैया घाट पर पुल उतारना ज्यादा सहज रहेगा। ग्रीन पार्क पर उतराने पर 200 मीटर लंबा होगा और मकान हटाकर मुआवजा देना पड़ेगा।  -सुधीर कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें