फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने लड़के के साथ मिल बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस पहुंची तो बिखरा मिला खून

Mon, 13 Jan 2020 05:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा में अतर्रा तहसील क्षेत्र के बदौसा थाना अंतर्गत जमुनी पुरवा गांव के प्रधान और उसके लड़के सहित अन्य साथियों ने मिलकर एक ग्रामीण उमादत्त को कुल्हाड़ी डंडे और बंदूक की बट से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उक्त ग्रामीण की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गांव के प्रधान और उसके पुत्र सहित अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमारे ही ट्यूबवेल में जाकर पीछे से हमला कर दिया। लाठी-डंडों कुल्हाड़ी और बंदूक की बट से इतना मारा कि बुजुर्ग अधमरा हो गया।

जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से शिकायत पत्र लेकर पुलिस के पास दौड़ रहे हैं लेकिन कहीं पर भी कोई भी हमारी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


दबंगों ने हमारे अन्य परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी है। मारने वाले लोग गांजा की तस्करी करते हैं। जिसमें एक व्यक्ति कई बार गांजे के साथ पकड़ा जा चुका है और उसे जेल भी हो चुकी हैं। मृतक के भाई दयाराम ने प्रधान की भूमिका बताई है उसके लड़के सहित अन्य 2 लोगाें के घटना में शामिल होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें