फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रधान पर नाम बदलकर चुनाव जीतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ग्राम पंचायत खिरीटि में ग्राम प्रधान पर शासन प्रशासन को गुमराह कर नाम बदलकर प्रधान बनने का आरोप लगा शिकायत की गई है। एसडीएम ने डीपीआरओ को जांच के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत खिरीटी निवासी अमित तिवारी ने एसडीएम चकरनगर ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया को शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया कि 2015 में वर्तमान प्रधान ने संजीव कुमार के नाम से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह प्रतिद्वंदी पंकज कुमार से हार गया था।
इसके बाद 2021 में उन्होंने कागजों में फर्जीवाड़ा कर नाम बदलकर राहुलदेव के नाम से प्रधान पद का चुनाव लड़ा और जीत लिया। अमित ने दावा किया कि ग्राम पंचायत में राहुल देव नाम का कोई व्यक्ति हैं ही नहीं। शिकायतकर्ता ने यही भी बताया कि ग्राम प्रधान का स्टेट बैंक चकरनगर में संजीव कुमार के नाम से जबकि सेंट्रल बैंक चकरनगर की शाखा में राहुल देव के नाम से खाता संचालित है।
विज्ञापन

प्रार्थी ने बताया कि उक्त ग्राम प्रधान की पत्नी का नाम आज भी पंचायत निर्वाचन की वोटर लिस्ट संख्या 137 पर सोनी पत्नी संजीव कुमार नाम दर्ज है। प्रार्थी ने एसडीएम से जांच कर फर्जीवाड़ा करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं। एसडीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को टीम गठित कर जांच के लिए कहा है। उधर, ग्राम प्रधान राहुल देव ने बताया कि उनके कोई भी दस्तावेज फर्जी नहीं है। उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जांच कराने पर सभी सही तथ्य सामने आ जाएंगे।


हलफनामे के माध्यम से खिरीटी ग्राम प्रधान पर नाम बदलकर प्रधानी जीतने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत डीपीआरओ को भेजी गई है। टीम बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



- ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें