फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप भार्गव फिर बने आईआईटी एल्युमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष, 'इंस्टीट्यूट को टॉप पर पहुंचाना है मकसद'

Mon, 15 Oct 2018 12:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रदीप भार्गव
विज्ञापन
कानपुर: 1989 बैच के छात्र और बीयांड ब्ल्यू कंसल्टिंग के सीईओ प्रदीप भार्गव को एक बार फिर से आईआईटी एल्युमनाई एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। प्रदीप को सर्वाधिक ऑनलाइन 1539 वोट मिले, जबकि पूर्व पांच छात्रों ने कैंपस में ऑफलाइन प्रदीप के पक्ष में वोटिंग की। दूसरे नंबर पर सत्यजीत रॉय रहे। सत्यजीत को 417 वोट मिले। 359 वोटों के साथ बोगीनैनी रामा नायडू रहीं। उपाध्यक्ष पद पर संजय के आयंगर को निर्विरोध चुना गया। सात सदस्य भी चुने गए हैं। एल्युमनाई एसोसिएशन के लिए एक महीने से चल रही वोटिंग रविवार रात को पूरी हो गई। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के पहले सदस्य के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें प्रथमेश कांत ने सर्वाधिक 1197 वोट पाए। प्रकाश चंद्रा ने 792 वोट पाए। दूसरे सदस्य के रूप में विनीता गुप्ता को निर्विरोध चुना गया। तीसरे सदस्य के रूप में प्रवीन होनहार ने महज चार मतों से जीत हासिल की। प्रवीन को कुल 1042 मत मिले जबकि ऐश्वर्या को 1038 वोट मिले। चौथे सदस्य पद पर पंकज अग्रवाल ने 1243 मतों से ईशांत जैन को पराजित किया। ईशांत ने 846 वोट पाए। इसके अलावा पांचवें, छठे और सातवें सदस्य के रूप में क्रमश: दीक्षा अवस्थी, डॉ. मयंक वर्मा और नीरज अग्रवाल ने निर्विरोध जीत हासिल की। निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि चुने गए पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल का होगा। 
 
विज्ञापन

जनवरी में फिर से स्टार्टअप कॉन्क्लेव

प्रदीप भार्गव - फोटो : अमर उजाला
एसोसिएशन के काम
संस्थान में कार्यक्रम कराना, संस्थान के लिए पूर्व छात्रों की मदद से फंड एकत्र करना, कैंपस कराना, रिसर्च आदि में अहम भूमिका होती है।


प्रदीप भार्गव ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में सभी पूर्व छात्रों को शुक्रिया कहा। बोले, इंस्टीट्यूट को वह टॉप पर देखना चाहते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रिसर्च, अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौता और स्टार्टअप के क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुंचाने का मुख्य लक्ष्य होगा। इसके लिए दुनियाभर में मौजूद 40 हजार पूर्व छात्रों को एकजुट करने का प्रयास जारी है।


प्रदीप ने बताया कि इंस्टीट्यूट के विकास के साथ उत्तर प्रदेश और देश का विकास भी पूर्व छात्रों के एजेंडे में टॉप पर है। इसके लिए पूरे देश में स्टार्टअप को प्रचारित किया जा रहा है। जनवरी में फिर से इंस्टीट्यूट कैंपस में कॉन्क्लेव होगा। इसमें देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। सभी मिलकर यूपी और इंस्टीट्यूट के विकास पर भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें