कानपुर। आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में प्राची ने शानदार प्रदर्शन कर महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर में 13 से 16 जुलाई को हुई। उन्होंने 12 देशों के खिलाड़ियों के बीच पदक पर कब्जा जमाया।
उन्नाव जिले के जुराखन खेड़ा गांव की रहने वाली प्राची आगामी पैरालंपिक खेलों की तैयारियों में जुट गई हैं। उन्होंने गांधीनगर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) केंद्र में प्रक्षिक्षण शुरू कर दिया है। उनका लक्ष्य आगामी पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतना है। प्राची इससे पूर्व ब्राजील, जॉर्डन, थाईलैंड और नाइजीरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।