फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केबल बॉक्स फुंकने से रूरा में पांच घंटे गुल रही बिजली

Thu, 30 Jul 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर में डेरापुर मार्ग पर थाने के पास 11 केवी मेन लाइन का केबल बॉक्स फुंकने से बुधवार सुबह सात बजे बिजली गुल हो गई। घंटों बिजली नहीं आई तो इन्वर्टर दगा दे गए। इधर छह हजार घरों में पेयजल किल्लत हुई।
विज्ञापन

रूरा नगर में बिजली आपूर्ति के लिए उपकेंद्र में केवल एक फीडर है। इसी से छह हजार घरों व डेरापुर मार्ग स्थित दो कोल्ड स्टोरेज को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। बुधवार सुबह करीब सात बजे 11 केवी मेन लाइन का केबल बॉक्स फुंक गया। इससे पूरे नगर की बिजली गुल हो गई। गर्मी में उमस से लोग परेशान रहे। घरों में पेयजल किल्लत रही। लोगों को दूर लगे हैंडपंप से पीने का पानी भरकर लाना पड़ा। पहले लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। घंटों बिजली नहीं आयी तो उपकेंद्र से जानकारी की गई। इस पर केबल बॉक्स फुंकने की बात पता चली।
बिजली गुल होने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित रहा। इन्वर्टर भी दगा दे गए। करीब आठ बजे बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद केबल बॉक्स बदला गया। शिवाजी नगर निवासी लवकुश द्विवेदी, बजरंग नगर निवासी गोपी सिंह व पालीवाल नगर निवासी दिलीप मिश्रा ने बताया कि सुबह-सुबह बिजली गुल हो गई। इसके बाद घंटों बिजली नहीं आयी तो पेयजल किल्लत हुई। इधर इन्वर्टर दगा दे गए। लोगों ने कहा कि नगर की बिजली आपूर्ति के लिए दो फीडर बनाए जाते तो एक साथ सभी घरों की बिजली आपूर्ति ठप होने की दिक्कत नहीं होती। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि मेन लाइन का केबल बॉक्स फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें