फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तारों पर गिरे पेड़…छह से सात घंटे गुल रही बिजली, केस्को के आधा दर्जन से अधिक उपकेंद्रों में हुए फॉल्ट

Fri, 11 Apr 2025 05:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि बड़े फाल्टों को बनाने में तीन से चार घंटे का समय लगा। बाकी जगहों पर दो से तीन घंटे में बिजली की सप्लाई को चालू करवाई गई।
विज्ञापन
तारों पर गिरे पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में गुरुवार को सुबह हुई बारिश और आंधी के कारण कई इलाकों में तारों पर पेड़ गिर गए। केस्को के आधा दर्जन से अधिक उपकेंद्रों में फॉल्ट हुए, इससे 10 लाख से अधिक लोग छह से सात घंटे तक बिजली के लिए परेशान रहे। दोपहर बाद केस्को ने बिजली तो दुरुस्त की, लेकिन शाम तक बिजली आती-जाती रही।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह सात बजे बिजली चली गई। बारिश थमने के बाद ही केस्को ने 300 से अधिक कर्मचारी फाल्टों को दुरुस्त करने के लिए लगा दिए। कहीं पर ट्रांसफार्मर तो कहीं पर बिजली के तारों में पेड़ गिरने की समस्या रही। किदवईनगर एच ब्लॉक के सभी फीडर की बिजली इनकमर के पीछे वायरिंग में फॉल्ट होने व 40 दुकान उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली एच-ब्लॉक उपकेंद्र में फॉल्ट होने पर सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रही।

तारों पर गिरे पेड़ - फोटो : amar ujala
छह से सात घंटे गुल रही बिजली
परमपुरवा उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली मेहरबान सिंह का पुरवा उपकेंद्र के 33केवी गोविंदनगर फीडर से ट्रिपिंग के कारण सुबह साढ़े छह बजे से गई, दोपहर दो बजे के बाद दुरुस्त हो सकी। दक्षिण क्षेत्र में नौबस्ता, दामोदरनगर, संजय गांधीनगर, हंसपुरम, उस्मानपुर, जूही सफेद कॉलोनी, सुजातगंज, किदवईनगर, यशोदानगर, बाबूपुरवा, विराट नगर, जूही, बारादेवी, बर्रा विश्वबैंक, दबौली, रतनलालनगर, गुजैनी आदि में सात घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मरम्मत करता केस्को कर्मी - फोटो : amar ujala
बड़े फाल्टों को बनाने में लगा समय
सुबह केस्को टीम ने इसको ठीक किया, लेकिन दोपहर में एक घंटे लाइट आने के बाद रात आठ बजे तक बिजली गुल हो गई। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि बड़े फाल्टों को बनाने में तीन से चार घंटे का समय लगा। बाकी जगहों पर दो से तीन घंटे में बिजली की सप्लाई को चालू करवाई गई।
विज्ञापन

तेज बारिश व हवा से हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़ - फोटो : amar ujala
इन इलाकों में तारों पर गिरे पेड़
कैंट रोड पर गुरुवार को तार पर पेड़ टूटकर गिर गया, इससे रास्ता भी बाधित हो गया। दोपहर तक पेड़ की छंटाई होती रही। मीरपुर रोड पर पेड़ गिरने के कारण तार टूटने से बिजली गुल रही। श्यामनगर के रामपुरम ब्लॉक सी में तार पर पेड़ गिरने से शाम चार बजे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें