फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 48 घंटे से बिजली ठप, ग्रामीणों का पावर हाउस में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर के सलेमपुर गांव में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार रात एकघरा पावर हाउस पहुंचकर हंगामा किया। विभागीय लापरवाही के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

बिजली न होने से गांव में पेयजल का संकट भी गहरा गया है। घरों में लगी पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं। वहीं, उमस और गर्मी के बीच बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय मच्छरों के प्रकोप नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीण सूरज तिवारी ने बताया कि दो दिन से बिजली नहीं आने के कारण छोटे बच्चों की हालत खराब है। आरोप लगाया कि जेई से लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की ई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन में शिवम तिवारी, दीपू पासवान, मोहित तिवारी, नरेश तिवारी और योगेश तिवारी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें