फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्मी में बत्ती गुल, ट्रांसफार्मर न बदलने पर डीएम के पास पहुंचे ग्रामीण

Thu, 28 May 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नौतपा में भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। छह किलोमीटर की गति से लू चली। इधर बत्ती गुल रहने से लोगों का पसीना बह रहा है तो पेयजल की किल्लत भी बनी है। बुधवार को बिजली कर्मी फुंका ट्रांसफार्मर बदलने पहुंचे तो लोगों ने 63 केवी ट्रांसफार्मर की मांग कर उन्हें लौटा दिया। लोगों ने दोपहर में डीएम की चौखट पर पहुंच मांग दोहराई।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा के शीतलपुर में लगा 10 केवी का ट्रांसफार्मर 13 दिन से फुंका पड़ा हैं। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से उपकरण शोपीस बने हैं। लोग दिन पेड़ की छांव में गुजार रहे हैं और रात जागते कट रही है। बुधवार को यहां बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे तो लोगों ने 63 केवी ट्रांसफार्मर रखने की मांग की। इसके बाद बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर ले कर चले गए। इधर दोपहर में करीब 50 लोगों ने डीएम से शिकायत की।
सत्येंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, कप्तान सिंह, सुरेश आदि ने मांग करते हुए कहा कि 63 केवी का ट्रांसफार्मर रखा जाए। जर्जर केबल बदलकर नई केबल डाली जाए। डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। एसडीओ जैनपुर अंशुमान पांडेय ने बताया कि शीतलपुर के लोग 63 केवी ट्रांसफार्मर रखने की जिद पर अड़ गए। इसकी वजह से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इधर डेरापुर ग्रामीण बिजली उपकेंद्र से जुड़े शेरपुर में लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह व अयोध्यापुर में लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर करीब एक माह से फुंका है।
विज्ञापन

वहीं, सनिहापुर ब्राह्मणान में लगा ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज की समस्या बनी है। सनिहापुर अहिरान, मौजपुर में लो वोल्टेज की समस्या है पंखे रेंगते हैं तो कूलर ठप हैं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई वर्क शॉप में नए ट्रांसफार्मर की डिमांड नहीं भेज रहे हैं। जेई आरएस वर्मा ने बताया कि अयोध्यापुरवा का ट्रांसफार्मर जल्द ठीक कराया जाएगा। बता दें कि बेपटरी हुई बिजली पर डेरापुर व झींझक उपकेंद्रों पर लोग नारेबाजी कर चुके हैं।
.......................
बयान.....
पर्याप्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने पर जेई रिपोर्ट/डिमांड भेजते हैं। इसी आधार पर शहरी क्षेत्र में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे में फुंका ट्रांसफार्मर बदला जाता है। - कुसुम चंद्रा, एसडीओ वर्कशॉप
.....................
पदेन दायित्वों में लापरवाही बरतने पर डेरापुर ग्रामीण उपकेंद्र के जेई के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। - पुष्पदेव, एक्सईएन रनियां
.....................
तार टूटकर गिरने से ढाई घंटे गुल रही बिजली

राजपुर। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट लोगों को परेशान कर रहा। मंगलवार रात 10 बजे सिकंदरा के पटेल चौक पर एलटी लाइन का तार टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। इधर सुभाष नगर, शास्त्री नगर व पटेल नगर के करीब 500 घरों की बिजली गुल हो गई। लगभग ढाई घंटे बिजली नहीं आयी तो इन्वर्टर दगा दे गए। गर्मी में लोग बेहाल हो गए। इधर 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। राजपुर उपकेंद्र के गौरीकरन गांव में बुधवार सुबह 10 बजे एलटी तार टूटने से करीब 100 घरों की आपूर्ति दो घंटे बाधित रही। सुबह पेयजल की किल्लत रही। बाद में बिजली कर्मियों ने तार जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की। गांव के अनुराग दिवाकर ने बताया कि तार जर्जर हैं। आए दिन टूटने से हादसे का डर रहता है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है। (संवाद)
......................हाई वोल्टेज से उपकरण फुंके
राजपुर के कन्हैया नगर में मंगलवार रात डेढ़ बजे हाई वोल्टेज करंट आने से कई घरों के उपकरण फुंक गए। राहुल, अश्वनी, मालती ने बताया कि हाई वोल्टेज से पंखे, एलईडी बल्व व कूलर फुंक गए। पूरी रात वोल्टेज की समस्या ठीक नहीं हो सकी। करीब 60 घरों में लोगों ने बिजली उपकरण बंद कर बचाए। भीषण गर्मी में छत पर लोगों को रात बितानी पड़ी। बुधवार सुबह सात बजे बिजली कर्मी पहुंचे और ट्रांसफार्मर के पास आपस में जुड़ी केबल हटाकर फॉल्ट ठीक किया।
............................
अघोषित कटौती व आंख मिचौली कर रही परेशान



कानपुर देहात। राजपुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रात में अघोषित बिजली कटौती जारी है। वहीं बिजली आपूर्ति बहाल होने पर फॉल्ट से पूरी रात आंख मिचौली से नींद में खलल पड़ रहा। मंगलवार रात पुखरायां 33 केवी से राजपुर उपकेंद्र की बिजली रात 8:23 बजे से दो घंटे बंद रही। 10:30 बजे बिजली आई। इसके बाद देर रात 11:20 से 1:20 बजे तक फिर बिजली गुल रही। इधर बुधवार सुबह छह बजे बिजली चली गई। भाल के उत्कर्ष द्विवेदी, अंकित, सूरज, शिवम, प्रशांत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशानी है। 18 घंटे शेड्यूल की बिजली नहीं मिल रही। देर रात एक बजे बिजली गुल हुई तो बुधवार को सुबह सात बजे आई। पूरी रात जागते कटी। राजपुर के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि ग्रिड उपकेंद्र से बिजली कटौती हो रही है। इधर अकबरपुर में बुधवार को पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली जारी रही। एसडीओ रवी प्रताप ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने से फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जल्द फाल्ट दूर कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की प्राथमिकता रहती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें